
नई दिल्ली, विशेष संवाददाता।
भारतीय रेल ने त्यौहारी सीजन में भीड़ प्रबंधन की सफलता को देखते हुए 76 रेलवे स्टेशनों पर नए होल्डिंग एरिया बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं। इनकी विशेषता यह है कि रेल यात्रियों को टिकट खरीदने के लिए स्टेशन में प्रवेश करने की जरुरत नहीं होगी। इसके अलावा विशाल क्षेत्र (होल्डिंग एरिया) में भीड़ का एकत्र होने, कतार में प्लेटफार्म पर पहुंचने की व्यवस्था सहित पेयजल-टॉयलेट आदि की सुविधाएं उपलब्ध होगी।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को मीडिया से अनौपचारिक मुलाकात में कहा कि रेलवे बोर्ड ने 23 अक्तूबर को 76 रेलवे स्टेशनों में नए होल्डिंग एरिया बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं। वर्तमान में दिल्ली, आनंद विहार सहित कई स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाए जा चुके हैं, शेष नए 76 स्टेशनों पर अगले साल तक बनकर तैयार हो जाएंगे। इससे यात्रियों की सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन में रेलवे को बहुत मदद मिली है। पहल विशेष रूप से त्योहारों और छुट्टियों के दौरान होने वाली अत्यधिक भीड़ और भगदड़ जैसी अप्रिय घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से की गई है।
रेल मंत्री ने बताया कि निजामुद्दीन, गाजियाबाद, गोरखपुर, बनारस, लखनऊ, कानपुर, झांसी, आगरा, पटना, दानापुर, गया, दरभंगा, मुंबइ सहित प्रमुख बड़े व भीड़ भाड़ वाले रेलवे स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि छठ पूजा की भीड़ बृहस्पतिवार दोपहर से शुरू हो गई है। रेलवे ने 10,700 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा पहले ही कर दी है। इस बार अधिक भीड़ को देखते हुए 3000 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलने की संभावना है। यह ट्रेनें भीड़ होने पर तुरंत चलाई जाएंगी। भीड प्रबंधन के लिए इस बार बिहार में कुल 28 स्टेशनों को शामिल किया गया है।
—————-
बॉक्स
होल्डिंग एरिया से फायदे :
भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा : ट्रेन के निर्धारित समय से काफी पहले स्टेशन पहुँचने वाले यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर जाने से पहले होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा। प्लेटफॉर्म पर केवल उन्हीं यात्रियों को जाने की अनुमति मिलेगी जिनकी ट्रेन आने वाली है (आमतौर पर ट्रेन आने से लगभग आधा घंटा पहले)। इससे प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ नहीं बढ़ेगी और भगदड़ जैसी दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी।
यात्री सुविधाएं : आधुनिक होल्डिंग एरिया को यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाया जा रहा है। पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, पेयजल सुविधा, साफ-सुथरे शौचालय ब्लॉक और खान-पान की सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। होल्डिंग एरिया में ही टिकट काउंटर (जैसे मोबाइल अनारक्षित टिकट प्रणाली बनाए जा रहे हैं, जिससे यात्रियों को टिकट लेने में आसानी होगी।
बेहतर सूचना प्रणाली : होल्डिंग एरिया में ट्रेन की स्थिति, प्लेटफॉर्म संख्या और अन्य आवश्यक जानकारी देने के लिए बड़े इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड और जन संबोधन प्रणाली लगाई जा रही है।
सुरक्षा निगरानी : इन क्षेत्रों में एआई (एआई) आधारित निगरानी कैमरे और सामान स्कैनर लगाए जाएंगे, जिससे सुरक्षा जांच और निगरानी बेहतर होगी। यह तकनीक भीड़ को स्वतः ट्रैक करने और आपातकालीन स्थिति में तुरंत अलर्ट जारी करने में मदद करेगी।
व्यवस्थित आवागमन : यात्रियों का प्रवेश और निकास नियंत्रित और व्यवस्थित तरीके (जिग-जैग) से होगा, जिससे स्टेशन परिसर में व्यवस्था बनी रहेगी और यात्रियों का अनुभव सुखद होगा।
——————
तीव्र मोड, कोहरा, ब्लैक स्पॉट आदि के खतरे से पहले मोबाइल पर आएगा मैसेज नई दिल्ली, अतुल सिंह (सोनू) केंद्र… Read More
नई दिल्ली, अनिल सिंह चौहान केंद्र सरकर की बहुप्रतिक्षित सेटेलाइट से टोल टैक्स वसूलने की योजना खटाई में पड़ गई… Read More
ईज आफ डूइंग बिजनेस के तहत आरओ को दी शक्ति नई दिल्ली, अतुल सिंह (सोनू) नेशनल हाईवे के किनारे पेट्रोल… Read More
गुणवत्ता, सड़क सुरक्षा, सुविधाओं को लेकर बनेगा रिपोर्ट कार्ड नई दिल्ली, लक्ष्मी सिंह केंद्र सरकार ने निर्माण कंपनियों पर नकेल… Read More
नई दिल्ली, लक्ष्मी सिंह केंद्र सरकार निजी कारों की सुरक्षा रेटिंग-02 के नए मानक जल्द लागू करने जा रही है।… Read More
नई दिल्ली, प्रबल सिंह भारत में दोषपूर्ण डिजाइन और प्लानिंग के चलते एक्सेस कंट्रोल राष्ट्रीय राजमार्गो व एक्सप्रेस-वे पर वाहन… Read More
सड़क सुरक्षा बनेगी बेहतर, बुनियादी ढांचा नहीं होगा क्षतिग्रस्त नई दिल्ली, प्रबल सिंह भारत में नई तकनीक अपनाकर राष्ट्रीय राजमार्गो… Read More
नई दिल्ली, अनिल सिंह चौहान केंद्र सरकार ने देशभर के सभी राष्ट्रीय राजमार्गो के ब्लैक स्पॉट को 2027-28 तक पूरी… Read More
नई दिल्ली, प्रबल सिंह यूआईडीएआई (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने आधार कार्ड के नए ऐप को डिजिटल पहचान प्रबंधन को… Read More
This website uses cookies.