
NHAI's safety alert system will make highway travel safer.
ईज आफ डूइंग बिजनेस के तहत आरओ को दी शक्ति
नई दिल्ली, अतुल सिंह (सोनू)
नेशनल हाईवे के किनारे पेट्रोल पंप, रेस्टोरेंट या अन्य यात्री सुविधाओं की मंजूरी के लिए फाइलों को दिल्ली नहीं दौड़ना पड़ेगा। ईज आफ डूइंग बिजनेस के तहत क्षेत्रीय अधिकारियों को शक्ति प्रदान की गई है। इससे लाला फीताशाही पर अंकुश लगेगा।
सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने 27 नवंबर को इस बाबत प्ररिपत्र जारी कर दिया है। इसमें उल्लेख है कि हाईवे के किनारे उपरोक्त परियोजनाएं को शुरू करने या उनकी मंजूरी की समय-सीमा बढ़ाने के लिए बार-बार दिल्ली (मंत्रालय) के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पूर्व में पेट्रोल पंप, सीएनजी पंप, रेस्त्रां, फूडकोर्ट, शापिंग कॉपलेक्स आदि के लिए मिली सैद्धांतिक मंजूरी की समय-सीमा समाप्त होने पर फाइल मंत्रालय के पास भेजना पड़ता था। यह एक लंबी प्रक्रिया थी।
सरकार ने इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया है। अब यह शक्ति क्षेत्रीय अधिकारी (आरओ) और चीफ इंजीनियर्स को दे दी है। यानी अब आपके राज्य या क्षेत्र में बैठने वाले बड़े अधिकारी ही मंजूरी की वैधता को विस्तार कर सकेंगे।
मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इससे समय की बचत होगी। फाइलों को मंजूरी मिलने में महीनों का समय नहीं लगेगा और उक्त प्रोजेक्ट जल्द पूरे होंगे।
——————–
बॉक्स
इन-प्रिंसिपल अप्रूवल’ का अर्थ है यदि कोई व्यक्ति हाईवे किनारे पेट्रोल पंप या रेस्त्रां खोलना चाहता है, तो उसे पहले एक शुरुआती मंजूरी मिलती है। इसकी एक निश्चित समय-सीमा होती है (एक या दो साल)। अगर इस समय में काम शुरू नहीं हो पाया, तो मंजूरी रिन्यू करानी पड़ती है। यह नया नियम इसी रिन्यूअल को आसान बनाने के लिए है।
————————
तीव्र मोड, कोहरा, ब्लैक स्पॉट आदि के खतरे से पहले मोबाइल पर आएगा मैसेज नई दिल्ली, अतुल सिंह (सोनू) केंद्र… Read More
नई दिल्ली, अनिल सिंह चौहान केंद्र सरकर की बहुप्रतिक्षित सेटेलाइट से टोल टैक्स वसूलने की योजना खटाई में पड़ गई… Read More
गुणवत्ता, सड़क सुरक्षा, सुविधाओं को लेकर बनेगा रिपोर्ट कार्ड नई दिल्ली, लक्ष्मी सिंह केंद्र सरकार ने निर्माण कंपनियों पर नकेल… Read More
नई दिल्ली, लक्ष्मी सिंह केंद्र सरकार निजी कारों की सुरक्षा रेटिंग-02 के नए मानक जल्द लागू करने जा रही है।… Read More
नई दिल्ली, प्रबल सिंह भारत में दोषपूर्ण डिजाइन और प्लानिंग के चलते एक्सेस कंट्रोल राष्ट्रीय राजमार्गो व एक्सप्रेस-वे पर वाहन… Read More
सड़क सुरक्षा बनेगी बेहतर, बुनियादी ढांचा नहीं होगा क्षतिग्रस्त नई दिल्ली, प्रबल सिंह भारत में नई तकनीक अपनाकर राष्ट्रीय राजमार्गो… Read More
नई दिल्ली, अनिल सिंह चौहान केंद्र सरकार ने देशभर के सभी राष्ट्रीय राजमार्गो के ब्लैक स्पॉट को 2027-28 तक पूरी… Read More
नई दिल्ली, प्रबल सिंह यूआईडीएआई (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने आधार कार्ड के नए ऐप को डिजिटल पहचान प्रबंधन को… Read More
मोबाइल गुणवत्ता वैन चलते-फिरते कंक्रीट, डामर, स्टील घनत्व पता करेगी नई दिल्ली, प्रबल सिंह केंद्र सरकार ने ठेकेदारों द्वारा राष्ट्रीय… Read More
This website uses cookies.