
Direct recruitment in IRCTC through interview, there will be no written exam.
नई दिल्ली, अतुल सिंह (सोनू)
आईआरसीटीसी ट्रेनों के भीतर और रेलवे स्टेशनों पर खानपान सेवा व आतिथ्य की निगरानी व पर्यवेक्षण के लिए बड़े पैमाने पर चरणबद्ध तरीके से आतिथ्य पर्यवेक्षक (पेशेवरों) के पदों पर भर्ती होने जा रही है। इसके लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। विभाग साक्षात्कार के जरिए सीधी भर्ती करेगा। चयन के पश्चात उनको देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में ट्रेनों व स्टेशनों पर तैनात किया जाएगा।
रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतिथ्य पर्यवेक्षक ट्रेन और स्टेशन पर परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और मात्रा की जाँच करेंगे। खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफसीसीएआई) के नियमों का पालन सुनिश्चित करेंगे। कैटरिंग स्टाफ द्वारा यात्रियों को दी जा रही सेवाओं (जैसे समय पर भोजन वितरण, विनम्र व्यवहार) के मानकों को बनाए रखना इसकी ड्यूटी में शामिल होगा।
अधिकारी ने बताया कि वह सुनिश्चित करेंगे कि यात्रियों को मेनू के अनुसार ही भोजन मिल रहा है। यात्री संतुष्टि के लिए उनसे प्रतिक्रिया (फीडबैक) लिया जाएगा, किसी प्रकार की शिकायत या समस्या को तुरंत समाधान करेंगे। यह पेशेवर सेवाओं में पाई गई कमियों या सुधार के क्षेत्रों पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को सौंपेंगे। इस प्रकार उनका कार्य कैटरिंग कॉन्ट्रैक्टर्स और विभाग प्रबंधन के बीच समन्वय स्थापित करना होगा।
इसके अलावा किचन, पेंट्री कार और खाने-पीने की जगहों पर उच्च स्तर की साफ-सफाई और रखरखाव सुनिश्चित करेंगे। नई भर्ती का मकसद यात्रियों के यात्रा अनुभव को बेहतर बनाना है। विदित हो कि ट्रेनों में प्रतिदिन 12 लाख से अधिक भोजना की आपूर्ति होती है। इसमें काफी बडी संख्या में रेल यात्रियों की खराब खाने को लेकर शिकायते होती हैं।
चरणबद्ध तरीके से होने वाली भर्ती की प्रक्रिया आठ नवंबर से 18 नवंबर के बीच होगा। पहले चरण में 64 पदों पर भर्ती की जाएगी।
———————–
बॉक्स
आतिथ्य पर्यवेक्षक पद की योग्यताएं
शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन में बी.एससी. की डिग्री होनी चाहिए। अथवा मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म के तहत इंडियन कुलिनरी इंस्टीट्यूट से कुलिनरी आर्ट्स में होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग में बीएससी-एमबीए की डिग्री होनी चाहिए।
आवेदक के पास दो साल का कार्य अनुभव होना चाहिए। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष (1 अक्टूबर 2025 तक) है। आरक्षित वर्गों (एससी, एसटी, ओबीसी, एक्स सर्विसमैन) को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। वेतन और लाभ के तहत चयनित उम्मीदवारों को लगभग *30,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इसके अलावा अन्य अन्य भत्ते भी दिए जाते हैं।
———————
तीव्र मोड, कोहरा, ब्लैक स्पॉट आदि के खतरे से पहले मोबाइल पर आएगा मैसेज नई दिल्ली, अतुल सिंह (सोनू) केंद्र… Read More
नई दिल्ली, अनिल सिंह चौहान केंद्र सरकर की बहुप्रतिक्षित सेटेलाइट से टोल टैक्स वसूलने की योजना खटाई में पड़ गई… Read More
ईज आफ डूइंग बिजनेस के तहत आरओ को दी शक्ति नई दिल्ली, अतुल सिंह (सोनू) नेशनल हाईवे के किनारे पेट्रोल… Read More
गुणवत्ता, सड़क सुरक्षा, सुविधाओं को लेकर बनेगा रिपोर्ट कार्ड नई दिल्ली, लक्ष्मी सिंह केंद्र सरकार ने निर्माण कंपनियों पर नकेल… Read More
नई दिल्ली, लक्ष्मी सिंह केंद्र सरकार निजी कारों की सुरक्षा रेटिंग-02 के नए मानक जल्द लागू करने जा रही है।… Read More
नई दिल्ली, प्रबल सिंह भारत में दोषपूर्ण डिजाइन और प्लानिंग के चलते एक्सेस कंट्रोल राष्ट्रीय राजमार्गो व एक्सप्रेस-वे पर वाहन… Read More
सड़क सुरक्षा बनेगी बेहतर, बुनियादी ढांचा नहीं होगा क्षतिग्रस्त नई दिल्ली, प्रबल सिंह भारत में नई तकनीक अपनाकर राष्ट्रीय राजमार्गो… Read More
नई दिल्ली, अनिल सिंह चौहान केंद्र सरकार ने देशभर के सभी राष्ट्रीय राजमार्गो के ब्लैक स्पॉट को 2027-28 तक पूरी… Read More
नई दिल्ली, प्रबल सिंह यूआईडीएआई (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने आधार कार्ड के नए ऐप को डिजिटल पहचान प्रबंधन को… Read More
This website uses cookies.