
अधिक एक्सरे या सीटी स्कैन करवाने से कैंसर बनने की संभावना भी हो सकती है:-विजय भान
नई दिल्ली,अनिल सिंह चौहन | अंतरराष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस के विशेष अवसर पर आज मानव व्यवहार एवं सम्बन्ध विज्ञान संस्थान(इहबास) कर्मचारी संघ के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया। इस दिन का उद्देश्य लोगों को रेडियोलॉजी और इमेजिंग तकनीकों के महत्व के बारे में जागरूक करना है।विजय भान महासचिव इहबास कर्मचारी संघ ने बताया जरूरत से अधिक एक्सरे या सी टी स्कैन करवाने से ना सिर्फ शरीर के उस अंग की कोशिकाओं की अपूरणीय छती होती हैं बल्कि कैंसर जैसी घातक रोग की भी संभावनाएं हो सकती हैं।
लेक्चरर इहबास हिमांशु कुमार सिंह ने कहा रेडियोलॉजी चिकित्सा का वह क्षेत्र है, जिसमें एक्स-रे, सीटी स्कैन, एमआरआई, अल्ट्रासाउंड जैसी आधुनिक तकनीकों की मदद से शरीर के अंदरूनी अंगों की जांच की जाती है। इससे बीमारियों का सटीक निदान संभव हो पाता है और सही समय पर उपचार किया जा सकता है।नरेन्द्र कुमार, रेडियोग्राफर ने बताया आधुनिक रेडियोलॉजी तकनीकें मरीजों की सुरक्षा और इलाज की गुणवत्ता दोनों को बेहतर बनाती हैं।संघ उपाध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा रेडियोलॉजिस्ट और टेक्नोलॉजिस्ट हमारे स्वास्थ्य तंत्र के अनदेखे नायक हैं, जो अपने ज्ञान और तकनीकी कौशल से रोगों का पता लगाकर जीवन बचाते हैं।अन्य उपस्थित कर्मचारियों ने भी तकनीकी प्रगति के इस क्षेत्र की शुभकामनाएं प्रदान
Leave a Reply