
गौ माता की रक्षा ही सनातन धर्म की रक्षा है, भारत को घोषित करना चाहिए हिंदू राष्ट्र:- सचिन चौधरी
उत्तराखंड:-हरिद्वार:-अनिल सिंह चौहान:-मिथिला एकता मंच के सहयोग एवं श्री राधे गोविंद नारायण सेवा ट्रस्ट के मिले-जुले तत्वावधान में,अखिल भारतीय श्री जाहरवीर गोगा जी मंदिर ट्रस्ट के सहयोग से 16 नवंबर से 22 नवंबर 2025 तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।श्रीमद् भागवत कथा श्रीमद्भागवत पुराण पर आधारित सात दिनों का एक धार्मिक आयोजन है, जिसमें एक कथावाचक भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और पुराण की अन्य कथाओं का पाठ करते हैं। इसे भक्ति और ज्ञान का प्रसार करने वाला एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान माना जाता है, जिसके श्रवण से मोक्ष, आरोग्य और जीवन में संतोष मिलता है। यह कथा मानव को सांसारिक दुखों से मुक्त कर परमात्मा की ओर ले जाती है।
इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत 16 नवंबर को सुबह 11 बजे भव्य कलश यात्रा के द्वारा से होगी। आयोजकों ने विशेष रूप से महिलाओं और बहनों से अधिक से अधिक संख्या में कलश यात्रा में भाग लेने का विनम्र आग्रह किया है। यह यात्रा भागवत सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार एवं गौ माता की रक्षा के उद्देश्य से निकाली जाएगी।आयोजकों ने सभी आमंत्रित जनों और धर्मप्रेमियों से सहभागिता का निवेदन किया है। मिथिला एकता मंच एवं श्री राधे ट्रस्ट के संस्थापक सचिन चौधरी का कहना है कि गौ माता की रक्षा ही सनातन धर्म की रक्षा है,श्रीमद भागवत कथा करवाने का मुख्य उद्देश्य सनातनी भक्तों को अपने धर्म के बारे में और भी जागरूक करने का हमारा एक मुख्य उद्देश्य है।
Leave a Reply