फास्टैग नहीं होगा ब्लाक, एनएचएआई ने केवाईवी की आसान

Satellite toll collection scheme in trouble, fear of espionage.
Satellite toll collection scheme in trouble, fear of espionage.

नई दिल्ली, अनिल सिंह चौहान
करोड़ों फस्टैग वाहनों के मालिकों के लिए खुशखबरी है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने फास्टैग की वाहन को जानो (केवीईवी) की प्रक्रिया आसान कर दी है। यह दस्तावेज अपलोड नहीं हो सके हैं तो अचानक फास्टैग को ब्लाक नहीं किया जाएगा। इसके लिए बैक पूरा समय देगा, एसएमएस भेजकर अलर्ट करेगा और जरुरत पड़ने पर फोन भी करेगा।

एनएचएआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फास्टैग की पुरानी केवाईवी प्रक्रिया थोड़ी जटिल थी, जिससे कई वाहन मालिकों को परेशानी हो रही थी। इसी फीडबैक पर कार्रवाई करते हुए, एनएचउएआई ने दिशानिर्देशों को पूरी तरह बदल दिया है। अब साइड फोटो का झंझट खत्म कर दिया गया है। पहले कार/जीप/वैन जैसे वाहनों के लिए केवाईवी पूरा करने के लिए गाड़ी की साइड से भी तस्वीरें अपलोड करनी पड़ती थीं। अब इस नियम को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि अब सिर्फ गाड़ी की सामने से एक तस्वीर अपलोड करनी होगी। इस तस्वीर में दो चीजें साफ दिखनी चाहिए। गाड़ी का नंबर प्लेट और गाड़ी के शीशे पर लगा फास्टैग। इसके अलावा अब पंजीकरण प्रमाण पत्र (Registration Certificate) के विवरण मैनुअली भरने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। सिस्टम को स्मार्ट बना दिया गया है कि जैसे ही वाहन नंबर, चेसिस नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करेंगे, यह वाहन के RC विवरण को स्वचालित रूप से (ऑटो-फेच) प्राप्त कर लेगा।

अगर किसी के पास एक ही मोबाइल नंबर पर कई वाहन पंजीकृत हैं, यह चुनने का विकल्प मिलेगा कि किस खास वाहन के लिए केवाईवी प्रक्रिया पूरी करना चाहते हैं। अधिकारी ने बताया कि एनएचएआई ने स्पष्ट किया है कि केवीईवी प्रक्रिया पूरी न करने वाले वाहनों के लिए फास्टैग सेवाएं तुरंत बंद नहीं की जाएंगी। वाहन उपयोगकर्ताओं को अपनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए पर्याप्त अवसर और समय दिया जाएगा।
पुराने टैग भी एक्टिव रहेंगे। अगर फास्टैग केवीईवी नीति लागू होने से पहले जारी किया गया था, तो वह तब तक सक्रिय रहेगा, जब तक कि टैग के ढीले होने या उसके दुरुपयोग की कोई शिकायत नहीं मिलती।

बैंक (जिसने फास्टैग जारी किया है) उपयोगकर्ता को केवाईवी पूरा करने के लिए समय-समय पर एचएमएस रिमाइंडर भेजता रहेगा। यदि किसी उपयोगकर्ता को किसी भी कारण से दस्तावेज़ अपलोड करने में कठिनाई होती है, तो बैंक खुद ग्राहक से संपर्क करेगा। कनेक्शन काटने से पहले, बैंक कर्मचारी केवीईवी प्रक्रिया पूरी करने में उपयोगकर्ता की सहायता करेगा।
———————

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*