एनएचएआई की सुरक्षा चेतावनी प्रणाली से हाईवे का सफर बनेगा सुरक्षित

NHAI's safety alert system will make highway travel safer.
NHAI's safety alert system will make highway travel safer.

तीव्र मोड, कोहरा, ब्लैक स्पॉट आदि के खतरे से पहले मोबाइल पर आएगा मैसेज

नई दिल्ली, अतुल सिंह (सोनू)
केंद्र सरकार नेशनल हाईवे के सड़क यात्रियों के लिए नई सुरक्षा प्रणाली लागू करने जा रही है। इसमें सफर के दौरान ड्राइवर को उनके स्मार्ट फोन पर ब्लैक स्पॉट, कोहरे, तीव्र मोड, संकरे पुल-सड़क, खराब मौसम की अग्रमी चेतवानी मिल जाएगी। आपका मोबाइल फ़ोन एक रक्षा गार्ड की तरह काम करेगा।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इसको लेकर रिलायंस जियो के साथ समझौता किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह सिस्टम आसान और तेज़ है। इसके लिए हाइवे पर अतिरिक्त बुनियादी ढांचा खड़ा करने की जरुरत नहीं है। जियो के मौजूदा 4जी और 5जी नेटवर्क का इस्तेमाल करेगा। उन्होंने बताया कि एनएचएआई हाईवे पर मौजूद सभी खतरे वाले स्थानों जैसे- बार-बार होने वाली दुर्घटना वाली जगहें (ब्लैक स्पॉट), कोहरा, आवारा पशु, सड़क बंद होने से इमरजेंसी डायवर्जन है आदि को अपने सिस्टम में दर्ज करेगा।

नेटवर्क करेगा निगरानी जैसे ही कोई जियो यूजर उक्त स्थलों के नजदीक पहुंचने वाले होंगे उनके मोबाइल पर अलर्ट आ जाएगा। यात्री को चेतावनी कई तरीकों से मिलेगी। सड़क यात्रियों को टेक्स्ट मैसेज, व्हाट्सएप मैसेज, उच्च-प्राथमिकता वाला कॉल से सजग किया जाएगा। खतरा आने से काफी पहले ही सूचना मिलने से किसी प्रकार के हादसे का खतरा नहीं होगा।
—————-

बॉक्स
एनएचएआई चरणबद्ध तरीके से अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे राजमार्गयात्रा मोबाइल ऐप और इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 1033 के साथ भी उक्त सिस्टम को एकीकृत करेगा। सरकार का लक्ष्य है कि हाइवे पर सफर अधिक सुरक्षित और तनावमुक्त हो जाए। विभाग का कहना है कि भविष्य में अन्य टेलीकॉम कंपनियों के साथ भी साझेदारी करेगा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*