बिलासपुर ट्रेन हादसे में पॉयलेट व सहायक पॉयलेट सहित आठ रेल यात्रियों की मौत

The Bilaspur train accident raises questions about safe train operation

बिलासपुर ट्रेन हादसे में पॉयलेट व सहायक पॉयलेट सहित आठ रेल यात्रियों की मौत

नई दिल्ली, अनिल सिंह चौहान।
मंगलवार को बिलासपुर ट्रेन हादसे में ट्रेन लोको पॉयलेट व सहायक पॉयलेट सहित कुल आठ रेल यात्रियों की मौत हो गई। मेमू लोकल ट्रेन (कोरबा-बिलासपुर पैसेंजर) के लोको पॉयलेट विद्यासागर की टक्कर होने के बाद तुरंत मौत हो गई, जबकि सहायक लोको पॉयलट रश्मी राज ने इलाज के दौरान देर रात दम तोड़ दिया। रेलवे प्रशासन इस हादसे के लिए मृतक पॉयलेटों को दोषी ठहरा रहा है। लोको पॉयलेट ने लाल सिग्नल पार करते हुए आगे खड़ी मालगाड़ी में टक्कर मार दी। वहीं जानकारों का कहना है कि दिन के चार बजे पटरी के तीव्र मोड होने पर भी 400-500 मीटर तक दृश्यता होती है। ऐसी स्थित में आगे खड़ी मालगाड़ी को देखकर पॉयलेट ब्रेक लगाकर रोक सकता था। विशेषज्ञों का दावा है कि सिग्नल फेल होने के चलते उक्त रेल दुर्घटना हुई है।

रेलवे बोर्ड के सूत्रो ने बताया कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार को एक मेमू लोकल ट्रेन ने खड़ी मालगाड़ी में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे मेमू के आगे का हिस्सा मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया। इस हादसे में लोको पॉयलेट विद्यासागर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा मृतकों में छह यात्री भी शामिल हैं। 14 यात्री घायल हो गए जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटना बिलासपुर स्टेशन के पास शाम को करीब चार बजे हुयी जिसमें मेमू ट्रेन खड़ी मालगाड़ी से टकरा गयी। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गयी और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

टक्कर के बाद ओवरहेड वायर और सिग्नल सिस्टम बुरी तरह क्षतग्रिस्त हो गए हैं, जिससे ट्रेन परिचालन ठप हो गया है। स्थिति को देखते हुए कई ट्रेनों को रद्द या डायवर्ट किया गया है। रेलवे ने मौके पर मेडिकल यूनिट और राहत दल भेज दिए हैं। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, रेलवे ने रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके बाद ही हादसे के कारणों का पता चल सकेगा।
—————–
रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 10 लाख, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को पांच-पांच लाख तथा सामान्य रूप से घायल यात्रियों को एक-एक लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की है। अश्वनी वैष्णव रेलवे भवन स्थित वार रुम से पूरी घटना की जानकारी हासिल की। उन्होंने जोनल रेलवे के अधिकारियों से राहत व बचाव कार्य के लिए निर्देश जारी किए।
—————–
यात्रियों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं जो इस प्रकार हैं –
बिलासपुर – 7777857335, 7869953330, चांपा – 8085956528, रायगढ़ – 9752485600, पेंड्रा रोड – 8294730162, कोरबा – 7869953330 और उसलापुर – 7777857338
यात्री एवं उनके परिजन उक्त नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
————–

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*